Jaunpur : ​मड़ियाहूं में हुआ दर्दनाक हादसा, मिठाई व्यवसायी की हुई मौत

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज बाजार स्थित शिव मंदिर के पास बुधवार अपराह्न करीब 2 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय मिठाई व्यवसायी नन्हें मोदनवाल की मौत हो गई। बताया जाता है कि शीतलगंज निवासी राम प्रसाद मोदनवाल के पुत्र नन्हे मोदनवाल पाली बाजार में मिठाई की दुकान चलाते थे। बुधवार को वह स्कूटी से घर खाना खाने जा रहे थे। घर के पास स्थित शिव मंदिर के समीप विपरीत दिशा से आ रही मारुति स्विफ्ट ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह कार में फंस गए और करीब 15–20 फीट तक घसीटते चले गये। घटना के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल नन्हें मोदनवाल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्र आयुष ने कोतवाली में तहरीर देकर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई में जुटी है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534