जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में जनपद चल रही स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत स्काउट्स गाइड्स/रोवर्स रेंजर्स के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसी क्रम में स्टेशन रोड स्थित राज कालेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में स्काउट्स गाइड्स/रोवर्स रेंजर्स को मतदाता बनने के लिए जागरूक किया करते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी गई कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं और जिनका नाम मतदाता सूची में छूट गया है, उनको मतदाता बनने के लिए जागरूक करें।
विश्व विद्यालय रोवर्स रेंजर्स चीफ कमिश्नर/प्राचार्य राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय प्रो. शम्भू राम ने रोवर रेंजर्स को प्रेरित करते हुए कहा कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में अपना नाम जरुर दर्ज करायें और गांव-गांव में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करें। ग्राम पंचायतों से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक अभियान चलाकर पात्र लोगों को मतदाता बनने हेतु जागरूक व प्रेरित करें। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आप सभी के रचनात्मक प्रयासों को लोग सदैव याद रखेंगे। 125 महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स संचालित है जिनके माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
जिला स्वीप कोआर्डिनेटर ने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए अपने क्षेत्र के बी0एल0ओ से मिलें या ECINET ऐप डाउनलोड कर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फार्म 6 व प्रवासी भारतीय मतदाताओं को फॉर्म 6क भरना है। निर्वाचक नामावली से नाम हटाने या उसके प्रति आपत्ति दर्ज करने के लिए फॉर्म 7 और निवास स्थान बदलने/मौजूदा निर्वाचक नामावली में प्रविष्टियों में सुधार करने/एपिक को बदलने/दिव्यांगजन के रूप में चिह्नित करने के लिए फॉर्म 8 भरकर आवेदन करें। इस दौरान वोटर बनने हेतु युवा छात्र—छात्राओं को फ़ार्म 6 और घोषणा पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डीओसी डा. मनोज तिवारी, प्रबंधक डा. सत्यराम प्रजापति, ट्रेनिंग काउंसलर सुनील यादव, कार्यक्रम सहायक विकास सिंह, टीसी निराली प्रजापति सहित रोवर्स रेंजर्स छात्र—छात्राएं उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news