Jaunpur : ​मदरसा रियाजुल उलूम मछलीशहर में परीक्षा सकुशल सम्पन्न

विपिन मौर्य @ मछलीशहर, जौनपुर। मदरसा रियाजुल उलूम में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की प्रथम पाली की परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराई गई। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षार्थी निर्धारित समय पर केंद्र पर पहुंचे और अनुशासन में रहकर परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र पर कुल 213 छात्र पंजीकृत थे जिनमें से 161 छात्र उपस्थित रहे जबकि 52 छात्र अनुपस्थित पाए गए। केंद्राधीक्षक एवं परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की सतर्कता के चलते परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा नकल की कोई सूचना नहीं मिली। इस अवसर पर प्रधानाचार्या महजबी बेगम, सह केंद्र व्यवस्थापक आलमगीर शेख, हाजी इमरान खान, रिज़वान अहमद, फैजान अहमद सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। परीक्षा शासन द्वारा जारी प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप सम्पन्न हुई।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534