Jaunpur : ​डीएम ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों का किया निरीक्षण

सोनू गुप्ता @ मड़ियाहूं, जौनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने विधानसभा क्षेत्र मड़ियाहूं अन्तर्गत खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय मड़ियाहूं के सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत हो रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित ईआरओ, एईआरओ से अब तक निर्गत नोटिस, नोटिस वितरण, फीडिंग, जनसुनवाई, साक्ष्य मिलान सहित अन्य बिन्दुओं पर अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुये निर्देशित किया कि नोटिस निर्गत करने के उपरान्त अनमैप्ड मतदाताओं के साक्ष्य मिलान हेतु सुनवाई की प्रकिया में तेजी लायी जाय जिससे समयबद्ध रूप से इस कार्य को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि अर्हता आयु पूर्ण कर रहे युवाओं को फॉर्म 6 तथा संशोधन हेतु मतदाताओं को फार्म 8 भरवाया जाय। इस दौरान उन्होंने सुनवाई हेतु उपस्थित अनमैप्ड मतदाताओं से वार्ता करते हुये उपस्थित वृद्धजन से संवाद करते हुए कम्बल और अंगवस्त्रम भी प्रदान किया। इस अवसर पर ईआरओ नवीन, खंड विकास अधिकारी रामश्री, एईआरओ, सुपरवाइजर, बीएलओ सहित अन्य उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534