Jaunpur : ​सरायख्वाजा के ऐतिहासिक सूरज कुण्ड पर ग्रामीण सम्पर्क कार्यक्रम आयोजित

अजय विश्वकर्मा/विरेन्द्र यादव @ सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों द्वारा सरायख्वाजा गांव के ऐतिहासिक सूरज कुंड पर ग्रामीण संपर्क कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश और क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और सूरज कुंड के ऐतिहासिक महत्व, परंपराओं एवं लोक मान्यताओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने ग्रामीण जीवन, सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक पहलुओं पर भी गहन अध्ययन किया।
इस मौके पर संकायाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षा को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कक्षा में पढ़ाई के साथ समाज के बीच जाकर अनुभव प्राप्त करना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. अवध बिहारी सिंह,अर्पित यादव, आशुतोष सिंह, पंकज सिंह, आनंद सिंह समेत तमाम शिक्षक उपस्थित रहे। छात्र स्वयंसेवकों सुमित सिंह, दिव्यांशु सिंह और पृथ्वीराज ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। ग्राम प्रधान रैना संतोष सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और पारस्परिक संवाद के साथ किया गया। विश्वविद्यालय ने इस पहल को ग्रामीण संवाद और जागरूकता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534