चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल ने अर्पित जायसवाल को पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया जिसकी जानकारी होने पर संगठन में हर्ष का माहौल है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को संगठन के प्रति राष्ट्रीय अध्यक्ष के विश्वास, दूरदर्शिता और सशक्त नेतृत्व का प्रतीक माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इसे पूर्वांचल में संगठन को नई ऊर्जा देने वाला निर्णय बताया।
वहीं यह जानकारी होते ही अर्पित जायसवाल के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल सहित राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही सभी ने एक स्वर में कहा कि इस निर्णय से संगठन पूर्वांचल क्षेत्र में और अधिक मजबूत व सक्रिय होगा।वहीं वक्ताओं ने कहा कि अर्पित जायसवाल के नेतृत्व में संगठन जमीनी स्तर पर सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार और जनहित के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाएगा। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शरद जायसवाल, आशीष जायसवाल, सौरभ मोदनवाल, विवेक मोदनवाल, पंकज जयसवाल, मुकेश अग्रहरि, अनूप अग्रहरि, शैलेष मोदनवाल, गौरव मोदनवाल, शिवम जायसवाल, अतुल जायसवाल, हेमंत जायसवाल, अरुण अनुज सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news