Jaunpur : ​बाइक की चपेट में आने से मेडिकल संचालक की हुई मौत

अजय विश्वकर्मा/विरेन्द्र यादव @ सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के छतौरा मल्हनी में बाइक की चपेट में आने से एक मेडिकल संचालक की मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार खुटहन क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय मेडिकल संचालक राम प्रताप प्रजापति बीते गुरूवार की रात करीब 10 बजे सरायख्वाजा क्षेत्र के छतौरा मल्हनी में एक बारात में शामिल होने गयें हुए थें। बारात के दौरान राम प्रताप प्रजापति रोड की पटरी पर खड़े ही थें कि उसी समय मल्हनी की ओर से तेज रफ्तार एक बाइक ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़े जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौजूद थी लेकिन काफी देर तक उन्हें अस्पताल कोई नहीं ले गया। समय पर इलाज न मिलने के कारण थोड़ी ही देर में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राम प्रताप प्रजापति खुटहन हॉस्पिटल रोड पर मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। उनके परिवार में पत्नी सुमित्रा देवी दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सभी बच्चों का विवाह हो चुका है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534