पंकज बिन्द @ महराजगंज, जौनपुर। विधानसभा बदलापुर की ग्राम पंचायत लमहन में अपना दल (एस) की दक्षिणी जोन की बैठक हुई। जोन अध्यक्ष फूलचंद विश्वकर्मा सुशील सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन की समीक्षा, विस्तार और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए जिला महासचिव उदयभान पटेल ने कहा कि संगठन जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी अपनी नीतियों और विचारधारा के माध्यम से समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने का लक्ष्य रखती है। अपना दल (एस) ने प्रदेश में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक बताया। विधानसभा सदस्यों ने एकजुट होकर चुनावी लड़ाई में पूरी ताकत लगाने का आह्वान किया। संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही बूथ कमेटियों का शीघ्र गठन करने पर भी बल दिया गया।
इस अवसर पर बजरंगी पटेल, संजय पटेल, देवदत्त उपाध्याय, राधेश्याम सरोज, रमेश गौतम, लालचंद्र पाल, टिंकू चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पंकज बिन्द ने किया। व्यवस्था पूर्व प्रधान कुशीर अली ने संभाली।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news