Jaunpur : ​सखी महिला लघु उद्योग का हुआ भव्य शुभारम्भ

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के चोरारी स्थित बंकिया गांव में सखी महिला लघु उद्योग पैकिंग यूनिट का शुभारम्भ हुआ। यह यूनिट गरुण मसाला का उत्पाद करेगी। सखी महिला लघु उद्योग की डाइरेक्टर निशा दुबे ने बताया कि इस यूनिट की शुरूआत महिलाओं को रोजगार सहित आत्मनिर्भर बनाने तथा कई तरह से उपयोगी साबित होगी। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी ने इसका शुभारंभ करते हुये लोगों से गरुण मसाले का उपयोग करने का आग्रह किया, ताकि स्थानीय उद्योग को बढ़ावा मिले और महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलें।
इसी क्रम में रुकसाना फारूकी ने महिला उद्यमिता को सामाजिक और आर्थिक विकास का आधार बताया। इस अवसर पर ब्रह्मदेव उपाध्याय, प्रबंधक मुन्ना दुबे, प्रबंधक स्वर्ण सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इस दौरान महिला समूह की सदस्यों में काफी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे उद्योग गांव की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534