Jaunpur : बेखौफ चोरों ने कीमती जेवरात समेत नगदी पर फेरा हाथ

विनोद कुमार @ केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी अन्तर्गत बराई गांव में बीती रात चोरों ने एक घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चुरा ली। चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। विदित हो कि मारकंडे सिंह पुत्र मंशा सिंह अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो गए थे। आधी रात के बाद चोर उनके घर में घुस गये। घर में रखी एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के कान के टॉप्स, तीन जोड़ी चांदी की पायल, 10 चांदी के सिक्के और अन्य कीमती घरेलू सामान के साथ 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गये। सुबह जब मारकंडे की नींद खुली तो उन्होंने कमरे का ताला खुला देखा। अंदर जाकर देखने पर अलमारी खुली और सामान बिखरा पड़ा था जिससे चोरी का पता चला। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके ए वारदात का मुआवना कर फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया। फोरेंसिक टीम मौके से आवश्यक सैंपल एकत्र करके साथ ले गयी। तत्पश्चात भुक्तभोगी पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। भुक्तभोगी के तहरीर के आधार पर पुलिस मामले के गहन जांच में जुट गई। वहीं इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534