बीके सिंह/संजय शुक्ला @ जौनपुर। नगर के लाइन बाज़ार क्षेत्र के चंद्रिका सिंह कालोनी में शनिवार की रात लगभग नौ बजे चोरों ने एक पत्रकार के घर को निशाना बनाया। चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए उसके बाद उन्होंने कई अलमारियों को तोड़ डाला। आलमारी के लॉकर को तोड़कर सात हजार रुपये नगद सहित लगभग दो लाख का गहना उठा ले गये। जानकारी के अनुसार एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार उमेश मिश्रा ने लाइन बाज़ार क्षेत्र चंद्रिका सिंह कालोनी में मकान है। पिछले कुछ दिनों से उनका परिवार गांव में रहता है। मकान पर उनका पुत्र रहता है। शनिवार की शाम को छह बजे उनका पुत्र गांव चला गया। नौ बजे श्री मिश्र अपनी पत्नी के साथ जब मकान पर पहुंचे तो देखा। ढाई घण्टे में घर में किसी की मौजूदगी नहीं होने का फायदा उठाते हुए चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़ घर में घुस गए और बारी—बारी से सभी कमरों की आलमारी का ताला व लॉकर तोड़कर पूरे घर को खंगाल डाला। उमेश मिश्रा ने बताया कि चोर एक सोने कि चैन, चांदी का प्लेट, नारियल, सुपारी, पायल सहित कुछ गहने सहित व 7 हजार नगदी उठा ले गये। पीड़ित ने घटना की सूचना पर सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता को दी गयी। उन्होंने तत्काल टीडी कालेज चौकी प्रभारी अरविंद यादव को मौके पर भेजा। उन्होंने रात से ही कालोनी में लगे सीसी कैमरे की जांच पड़ताल शुरू कर दिया। ज्ञात हो पिछले वर्ष कालोनी के नरेंद्र बहादुर सिंह के आवास पर 14 नवम्बर की रात को सात लाख रुपये के गहने की चोरी हुई थी। कालोनी के ही अखिलेश सिंह की बॉइक सहित कई अन्य चोरी हुई की घटना हुई है। इस घटना से पूरे कालोनी के लोग दहशत में है। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि घटना के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है। बहुत जल्द ही इस घटना का खुलासा हो जायेगा।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news