अनुपम मौर्य @ बरसठी, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड परिसर में कृषि विभाग बरसठी द्वारा किसानों को आधुनिक एवं उन्नत खेती की जानकारी देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और विभिन्न योजनाओं व तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त किया। इस दौरान किसानों को सोलर लाइट ट्रैप के उपयोग की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यह कीट नियंत्रण का एक प्रभावी एवं पर्यावरण अनुकूल साधन है जिससे हानिकारक कीट प्रकाश के माध्यम से आकर्षित होकर नष्ट हो जाते हैं और फसलों की सुरक्षा होती है।
इसके साथ ही किसानों को जैविक कीटनाशक ब्यूवेरिया बेसियाना के उपयोग की विधि समझाई गई। विशेषज्ञों ने बताया कि यह एक उपयोगी फफूंद है जो फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों को नियंत्रित करने में सहायक है तथा रासायनिक दवाओं पर निर्भरता कम करता है। कृषि रक्षा रसायनों के संतुलित एवं सुरक्षित उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी कि वे अनुशंसित मात्रा में ही रसायनों का प्रयोग करें और सुरक्षा मानकों का पालन अवश्य करें।कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा की गई। किसानों को कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा स्वास्थ्यवर्धक उत्पादन हेतु प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त पशुपालन, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, कृषि यंत्रीकरण एवं फार्मर रजिस्ट्री के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसान विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
अंत में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे नई तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि करें तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। कार्यक्रम का समापन किसानों की जिज्ञासाओं के समाधान के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी वर्षा बंग ने किया। कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित से चलकर आए पशुपालन के वैज्ञानिक अमित सिंह, मृदा विज्ञान के वैज्ञानिक दिनेश कुमार, विषय वस्तु विशेषज्ञ नंद किशोर, शिवानन्द मौर्य प्रगतिशील कृषक अखिलेश चंद्र दुबे, एडीओ कृषि सर्वेश पाल, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक कृषि रक्षा सुनील कुमार, बीज गोदाम प्रभारी सुभाष पाल, प्राविधिक सहायक राजकुमार पटेल, बीटीएम धर्मराज वर्मा, एटीएम सुनील गुप्ता, एटीएम ज्ञानेंद्र वर्मा मधुमक्खी पालन के प्रगतिशील कृषक ओम प्रकाश पटेल, बर्मी कम्पोस्ट के प्रगतिशील कृषक गणेश प्रताप यादव, अन्य कृषक लालमणि यादव, लालजी पटेल, संतोष पटेल सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news