Jaunpur : अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कम्प

सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर में स्थित राजकीय आईटीआई गेट के सामने खाई में बुधवार को 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव सुबह दिखायी जिसकी जानकारी होने पर यह घटना आग की तरह फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच—पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया। वहीं घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच—पड़ताल किया। मौके से मिले नमकीन की एक पैकेट को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक हेतु भेज दिया गया। समाचार लिखने तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534