Jaunpur : ​समाजसेविका ने कैफे का किया उद्घाटन

जौनपुर। ऐतिहासिक, प्राचीन एवं सुप्रसिद्ध त्रिलोचन महादेव मंदिर के समीप बाजार में हर्ष फैमिली रेस्टोरेंट खुला जिसका उद्घाटन समाजसेविका अकिला देवी ने किया। भव्य हिन्दू विधि—विधान से पूजा अर्चना के पश्चात उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी संतोष यादव ने बताया कि त्रिलोचन महादेव मार्केट में उपरोक्त फैमिली रेस्टोरेंट कैफ़े के खुलने से मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिये अच्छी सुविधा उपलब्ध हो गयी है। वहीं रेस्टोरेंट के अधिष्ठाता रविशंकर मौर्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी एवं युवा समाजसेवी ने समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यंजनों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जायेगा। इस अवसर पर शिवशंकर मौर्य, हरिशंकर मौर्य, पवन यादव, राज नारायण यादव पूर्व प्रधानाचार्य, दिलीप कुमार वरिष्ठ पत्रकार, आनन्द कुमार लिपिक, विकास यादव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534