Jaunpur : निबन्ध प्रतियोगिता में संदेश ने पाया जिले में तीसरा स्थान

बीके सिंह @ जफराबाद, जौनपुर। विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में एलएसएस नेशनल पब्लिक स्कूल नरौली के छात्र संदेश यादव ने बुधवार को जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में सहकारी इंटर कालेज मिहरावां में अंधविश्वास के विरुध्द वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। निबंध प्रतियोगिता में संदेश यादव ने अपने लेखनी के बूते तीसरा स्थान प्राप्त किया। संदेश को सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव व विवेक सिंह ने पुरुस्कृत किया। उसके सफलता पर विद्यालय की प्रबन्धक उषा सिंह तथा प्रधानाचार्य शिवमिलन सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दिया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534