Jaunpur : मीरपुरवासियों को अब मिलेगी राहत

खुटहन, जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया एवं खण्ड विकास अधिकारी खुटहन के निर्देश पर ग्राम पंचायत सचिव सीमा देवी के नेतृत्व में उस निराश्रित पशु को पकड़कर गौशाला भेजवाया गया जो पिछले काफी दिनों से मीरपुरवासियों के लिये सिरदर्द बना हुआ था। सचिव सीमा देवी ने बताया कि उपरोक्त पशु मीरपुर के लोगों को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। बार-बार कोशिश के बावजूद भी पकड़ में नहीं आ रहा था। फिलहाल ग्राम पंचायत सचिव सीमा देवी की उपस्थिति में पशुशाला विभाग की टीम ने गुरूवार को काफी प्रयास के बाद अंतत: पकड़ ही लिया। सचिव ने बताया कि उपरोक्त कार्य में राकेश यादव, शिवशंकर पाल, लालजी, विजय बहादुर, कृष्ण कुमार, चन्द्रेश, रविन्दर, अर्जुन, बेचन, संदीप, अनिल, संजय, मानसिंह, सुभाष, पुष्पा सोनी सहित ग्राम प्रधान श्री राधे, समाजसेवी मुलायम यादव शामिल रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534