बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के शाहगंज रोड स्थित एनपीएस पब्लिक स्कूल में सोमवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। एकांकी, नाटक, प्रहसन, युगल गीत और सामूहिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों से बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दिव्यकांत शुक्ल ने कहा कि भारत की प्राचीन शिक्षा पद्धति अध्यात्म और विज्ञान का अनूठा समन्वय थी। भारतीय शिक्षा का मूल आधार वेदों में निहित सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना रही है जो सम्पूर्ण मानवता के कल्याण की कामना करती है। शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न होकर संस्कारयुक्त होनी चाहिये जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल राष्ट्र निर्माण ही नहीं, बल्कि विश्व कल्याण भी होना चाहिए। उन्होंने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि शिक्षा में मानवता और विश्व कल्याण का भाव नहीं होगा तो संघर्ष और विनाश निश्चित है। विद्यालयों को उन्होंने सामाजिक चेतना का केंद्र बताते हुए कहा कि शिक्षा से छात्र में यह समझ विकसित होनी चाहिए कि उसका ज्ञान समाज और राष्ट्र के लिए किस प्रकार उपयोगी है। विद्यालय और समाज के बीच आत्मीयता और एकात्मता आवश्यक है।
इस अवसर पर राम सहाय पांडेय, सीओ सुनील चन्द्र तिवारी, प्रभारी निरीक्षक एसके शुक्ला, प्रभाकर चतुर्वेदी, उमेश चतुर्वेदी, विष्णु दत्त शुक्ल, अभिषेक सिंह, विवेक सिंह, राम सागर तिवारी, जया तिवारी, अनामिका सिंह, कीर्ति मिश्रा, अंशिका सिंह, आयुषी गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यदेव सिंह एवं संचालन अनुराग तिवारी व राजीव सिंह ने संयुक्त रूप से किया। स्वागत पवन पाण्डेय एवं आभार ज्ञापन विद्यालय प्रबंधक अरुण सिंह ने किया।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news