Jaunpur : प्रबन्ध समिति अध्यक्ष बैजनाथ नहीं रहे, विद्यालय में हुई शोकसभा

डा. प्रदीप दूबे @ सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय शांति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारी जहांगीर पट्टी की प्रबंध समिति के अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी का शुक्रवार को अस्वस्थ होने से निधन हो गया। जानकारी मिलते ही परिजन, शुभचिंतक और विद्यालय परिवार शोकाकुल हो गया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। क्षेत्र के चिलबिली हसनपुर गांव निवासी 95 वर्षीय श्री तिवारी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इस दुखद घटना पर शनिवार को प्रबंधक वंश गोपाल त्रिपाठी के निर्देश पर प्रधानाध्यापक महेश दूबे की अध्यक्षता में विद्यालय परिसर में शोकसभा हुई। प्रधानाध्यापक महेश दूबे ने श्री तिवारी को कर्मठ और मृदुभाषी व्यक्तित्व बताया। इसके बाद दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर शिक्षक हरि प्रकाश शुक्ल, दिनेश चन्द्र चतुर्वेदी, राजेश चौबे, परिचारक राम सजीवन मौर्य सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534