Jaunpur : फर्जी एसआईआर फार्म लेकर वोटरों का नाम कटवा रहे भाजपा के लोग: जिलाध्यक्ष

तरुण चौबे @ सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित प्रणवम स्कूल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद के. सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार संविधान का गला घोट रही है। इस‌‌ दौरान उन्होंने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए बताया कि भाजपा और संघ के कार्यकर्ता फर्जी एस आई आर का फॉर्म लेकर विरोधियों के नाम कटवाने पर तुले हुए हैं। इसकी शिकायत निर्वाचन अधिकारी जौनपुर से ज्ञापन देखकर की जा चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी जी का अपमान करते हुए मनरेगा का नाम बदलकर सरकार संविधान का गला घोट रही है। कांग्रेस पार्टी इसका हर स्तर पर विरोध करेंगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, कप्तान मिश्रा, मंगला गुरु सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534