डा. प्रदीप दूबे @ सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सारी जहांगीरपट्टी निवासी युवक की स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी शुभम कुमार पुत्र राजेश एंजल हेल्थ केयर सुरापुर में नौकरी करते हैं। घटना शुक्रवार शाम उस समय की है जब वह सूरापुर से घर लौट रहे थे कि लालापुर नहर पुलिया के पास बाइक खड़ी करके शौच के लिए गये तभी पीछे से आए अज्ञात व्यक्ति उनकी स्प्लेंडर प्लस बाइक लेकर फरार हो गये। पीड़ित ने पहले बाइक की आस—पास में काफी खोजबीन की लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा तब बाइक चोरी के मामले में पीड़ित द्वारा थाने पर तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news