Jaunpur : ​राजनीतिक गलती नहीं, बल्कि राष्ट्र के आत्मसम्मान पर सीधा हमला है: राजेश श्रीवास्तव

जौनपुर। भारत मंडपम में हुए इस वैश्विक मंच पर जो हरकत हुई है, वह सिर्फ एक राजनीतिक गलती नहीं, बल्कि राष्ट्र के आत्मसम्मान पर सीधा हमला है। उक्त विचार उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट ने एक बयान में कहा कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सत्ता की हताशा में ये लोग देश की प्रतिष्ठा तक दांव पर लगाने से पीछे नहीं हटते। अब इनका विरोध सिर्फ भाजपा से नहीं है—इनका विरोध भारत की प्रगति, भारत की उपलब्धियों और भारत की वैश्विक छवि से है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र पहले या राजनीति पहले—इनके लिए जवाब साफ है। दुर्भाग्य से वह राष्ट्र नहीं है! अब समय साफ है—राष्ट्रहित सर्वोपरि! जो भारत के साथ है, वही स्वीकार्य है। आने वाले समय में बाकी सबको जनता आईना दिखाने के लिए तैयार है। नरेंद्र मोदी सरकार ने विश्व में भारत की छवि बहुत ऊंची हुई है। पूरे विश्व मे मोदी नाम का डंका बज रहा है जो कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा हैं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534