Jaunpur : ​डीएम ने प्रचार वाहन को किया रवाना

जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर परिसर में 28 फरवरी को आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले के प्रचार-प्रसार हेतु कलेक्ट्रेट परिसर से रोजगार रथ (एलईडी) प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही बताया कि उक्त रोजगार मेले के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक अभ्यर्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद की समस्त तहसीलों, ब्लॉकों तथा ग्रामीण स्तर पर स्थित शिक्षण संस्थानों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। रोजगार मेले में राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बहुप्रतिष्ठित 60 से अधिक कंपनियां 3000 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष प्रतिभाग करेंगी जिसमें रु0 12000 से 35000 प्रतिमाह तक के रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, सहायक सेवायोजन अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई, जिला सूचना अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, कौशल विकास से संबंधित अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

28 को राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर में लगेगा वृहद रोजगार मेला
अजय विश्वकर्मा @ सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित राजकीय आई०टी०आई० सिद्दीकपुर में वृहद रोजगार मेला लगेगा जहां 60 से अधिक कंपनियां शिरकत करेंगी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार "उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन अन्तर्गत "वृहद रोजगार मेला" स्थान राजकीय आई०टी०आई० सिद्दीकपुर में 28 फरवरी को आयोजित है। राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बहुप्रतिष्ठित 60 से अधिक कंपनियां 3000 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष प्रतिभाग करेंगी जिसमें रु0 12000 से 35000 प्रतिमाह तक के रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534