Jaunpur : ​सन्त निरंकारी मिशन ने शिवधाम बेलवाई में किया 'प्रोजेक्ट अमृत' कार्यक्रम

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। शिवधाम बेलवाई में संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में "प्रोजेक्ट अमृत–स्वच्छ जल, स्वच्छ मन" कार्यक्रम के अंतर्गत शिवधाम बेलवाई मंदिर के पोखरे मंदिर प्रांगण तथा पुलिस चौकी के परिसर की व्यापक साफ-सफाई की गई। लगभग 200 सेवादल एवं महापुरुषों ने एकजुट होकर श्रमदान किया और स्वच्छता का प्रेरणादायी संदेश दिया। यह अभियान सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणा से विश्वभर में संचालित किया जा रहा है। अखण्डनगर मुखी रामनाथ जी, अलीपुर मुखी अमरजीत जी, हरपुर के मुखी मैकूलाल जी, सेवादल संचालक अखण्डनगर राधेश्याम जी, शिक्षक मायाराम जी, महिला इंचार्ज फूला जी, फिरोजा जी, जगदीश जी, श्रीराम जी, हरिकरन जी, बांके लाल जी सहित अन्य पदाधिकारी, सहयोगी डा० राम बहादुर, डा० दिनेश कुमार, गोरखनाथ जी, नरेन्द्र बहादुर सिंह, चन्द्रकला जी, रामदयाल जी, सबिता जी, पूर्व प्रधान दिलीप मोदनवाल सहित पिंटू प्रधान, अनेक गणमान्य जनों का विशेष सहयोग रहा। के अंत में सत्संग का आयोजन भी हुआ जहां यह संदेश दिया गया कि– "प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों हानिकारक हैं; अतः बाहरी स्वच्छता के साथ मन की स्वच्छता भी आवश्यक है।" यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम है, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और एकता का भी अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534