बीके सिंह @ सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा हुसेपुर के पंचायत भवन में कौशल विकास एवं दीनदयाल उपाध्याय योजना से संबंधित जानकारी ग्रामीण युवाओं के लिए मंगलवार को कौशल विकास के जिला प्रबंधक के नेतृत्व में दिया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के जिला कौशल प्रबंधक अनूप पांडेय ने बताया कि इस योजना में अधिक से अधिक युवाओं को बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लेकर ट्रेनिंग करनी चाहिए जिससे लोग रोजगार करे। रोजगार से संबंधित जानकारी लेकर अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने का मौका है। जो युवक इस मिशन से संबंधित अध्ययन करके जो रोजगार खोलता है, वह पूर्ण रूप से सफल होता है। रोजगार से संबंधित जानकारी होने से वह भविष्य में इस रोजगार से और कई बेरोजगार युवकों को रोजगार देकर सरकार के मिशन को सफल बना रहे हैं, इसलिए सभी युवाओं को इस योजना में भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सिरकोनी गौरव श्रीवास्तव, विजय कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news