जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने न्यायालय उपजिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार के विभिन्न पटलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 5 वर्ष, 3 वर्ष एवं 1 वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। तहसील अंतर्गत जारी होने वाले ई-परवाने (धारा 24, धारा 38(2) एवं अन्य धाराओं) तथा निर्विवाद वरासत के अंतर्गत जारी किये जाने वाले आदेशों की समीक्षा की गई। न्यायालय तहसीलदार एवं खतौनी कक्ष में अभिलेखों के रख-रखाव का भी निरीक्षण किया गया। पोर्टल पर प्राप्त ई-परवाना आदेशों एवं विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पारित आदेशों की प्रगति की जानकारी ली गई। इस दौरान कई प्रकरण लंबित पाये गये जिस पर असंतोष व्यक्त करते हुये तहसीलदार सदर को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिये गये तथा सभी लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर अवगत कराने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार को शासनादेशों के समुचित रख-रखाव एवं अभिलेखों की सुव्यवस्थित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये जिससे आमजन को आवश्यक सूचनाएं सरलता से प्राप्त हो सकें। रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय सदर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लेखपालों के जीपीएफ और एनपीएस पुस्तिका का अवलोकन किया गया और अद्यतन करने के निर्देश दिया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, तहसीलदार सदर सौरभ कुमार, नायब तहसीलदार सदर, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news