Jaunpur : ​राम जैसा नहीं नाम रे पूरे जग के बजरिया में...

पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खालिसपुर खुर्द कुटीर चक्के गांव स्थित रघुवर ब्रह्म बाबा मंदिर प्रांगण में श्रीनर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग प्रतिष्ठापना कथा, भजन एवं भंडारे का भव्य आयोजन हुआ। प्रतिष्ठापना का कार्यक्रम 5 दिवसीय रहा जिसमें प्रथम दिवस वेदी पूजन, द्वितीय दिवस कर्मकुटि महास्नान, तृतीय दिवस कलश यात्रा, चतुर्थ दिवस अन्नाधिवाश वस्त्राधिवास, पंचम दिवस शिवलिंग स्थापना, झांकी दर्शन एवं श्री रामकथा अयोध्या से पधारे सौरभ शास्त्री के मुखारबिंद द्वारा अनुष्ठान कार्यक्रम वैदिक आचारों द्वारा सम्पादित हुआ। इस मौके पर भजन एवं भंडारा का आयोजन हुआ।
प्रज्ञा संगीत मंडली द्वारा भजन गायिका मंदाकिनी मिश्र ने भजन राम जैसा नहीं नाम रे पूरे जग के बजरिया में, ओ पापी मन करले भजन, गुप्ता धाम, राजा जी खजनवा दे द सोहर, विवाह गीत समेत अन्य भजनो की शानदार प्रस्तुति से श्रोतागणों को भाव—विभोर कर दिया। पंडाल में उपस्थित छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सुर में सुर मिलाता नजर आया। मंचस्थ भजन गायिका एवं वादकों को अंगवस्त्र भेटकर आयोजक त्रिलोकी नाथ मिश्र एवं उनकी धर्मपत्नी ने स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ अजयेन्द्र दुबे ने कहा कि रामजी बाल्यावस्था में सावले थे। लोग उनको सावले राम पुकारते थे लेकिन सिया जी को अशोक वाटिका में देखने के बाद हरे राम कहलाये।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध खंजड़ी सम्राट मुन्ना जी, गुलाब चंद्र सरोज पूर्व विधायक, धरणीधर दुबे पूर्व कुलपति, श्रीभूषण मिश्र, वंश गोपाल सिंह पूर्व प्रमुख, डॉ प्रेमशंकर मिश्र पूर्व चिकित्साधिकारी, भारत सिंह, श्रवण मिश्र, सतीश गुप्त, कृष्ण लाला दुबे, कृष्ण प्रताप दुबे, शरद मिश्र, सुभाष मिश्र, डॉ बीडी मिश्र, अतुल दुबे समेत मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534