जौनपुर। न्याय समागम-2026 अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मेगा/वृहद सहायता से शिविर का आयोजन पुलिस लाइन परिसर में हुआ।
इस मौके पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण सुशील शशि के निर्देशानुसार व सिविल जज सी०डि०/सचिव जिला प्राधिकरण सुशील सिंह की देख—रेख में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह, अध्यक्ष दीवानी बार एसोसिएशन सुभाष चन्द्र यादव सहित अन्य अन्य ने मां सरस्वती जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद जिला जज, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अतिथियों का स्वागत न्यायाधीशगण तथा अधिकारीगण द्वारा पौधा भेंट करके किया गया। इसके पश्चात कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा देशभक्ति गीत की मनमोहक प्रस्तुति की। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया।इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने कहा कि हमारे संविधान में लोगों को नि:शुल्क न्यायिक और विधिक सहायता, परामर्श की परिकल्पना की गई है। न्याय पालिका, जिला प्रशासन के सहयोग से आमजन तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है जिससे जितने भी वंचित लोग हैं जिन तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है, उन तक इसका लाभ पहुंचाया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में जिला, पुलिस प्रशासन एवं न्यायिक अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सुगमता से आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। न्याय व्यवस्था के सुदृढ़ संचालन में जनपद न्यायाधीश के नेतृत्व में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। समाज के सभी लोगों को एक मुख्य धारा से जोड़ने हेतु लोगों को न्यायिक परामर्श की आवश्यकता के दृष्टिगत हमारा दायित्व है। संवैधानिक व्यवस्था के अंतर्गत उन्हें न्याय दिलाया जाय।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी न्यायिक विधिक सहायता मिले। आमजन जागरूक हो इसके दृष्टिगत यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी थानों पर मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना की गई है जहां महिलाओं की समस्या सुनी जा रही है तथा उन्हें न्यायिक और विधिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने वर्तमान समय की चुनौती साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों से अपील की गयी कि वे अधिक से अधिक लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं और योजनाओं के बारे जानकारी दें, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय और विधिक सहायता पहुंच सके। इस दौरान विभिन्न विभागों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया जिसके अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकगण, नगर पालिका के सफाई मित्रों का सम्मान, पशुपालन अंतर्गत नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को चेक वितरण, प्रोबेशन विभाग से निराश्रित महिला पेंशन योजना अंतर्गत विधवा पेंशन के लाभार्थियों, कृषि विभाग के लाभार्थियों, उद्यान विभाग के लाभार्थियों, मत्स्य विभाग के लाभार्थी, सीएम युवा उद्यमी विकास योजना के लाभार्थी, राजस्व विभाग अंतर्गत कृषक दुर्घटना बीमा योजना की लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। महिला न्यायाधीशगण द्वारा जीरो पॉवर्टी अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को भी उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को डेमो सिलेंडर वितरण किया गया। विद्युत बिल संयोजन के तीन प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं। साथ ही केसीसी में मत्स्य पालन लोन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को चेक वितरित, पीएम आवास योजना शहरी की लाभार्थियों, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से पात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
पुलिस लाइन परिसर में जिला प्रशासन के समन्वय से प्रदर्शनी लगायी गयी जिसका उद्घाटन जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य ने किया। इस दौरान कृषि विभाग अंतर्गत ड्रोन के माध्यम से फ़र्टिलाइज़र के छिड़काव का अवलोकन करते हुये जानकारी ली गयी। दिव्यांगजन शसक्तीकरण विभाग अंतर्गत दिव्यांग लाभार्थियों को माला पहनाया गया। ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया तथा हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टॉल अवलोकन के दौरान 3 बच्चे दिव्यांश, शिवांशी, आयरा का अन्नप्राशन जनपद न्यायाधीश ने कराया। सचिव ने उपस्थित अतिथिगण और सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, नगर पालिका/नगर पंचायत के अध्यक्ष, सम्मानित न्यायाधीशगण, समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, पी0एल0वी0, अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अन्य जनमानस व मीडिया बंधु, शिक्षकगण, स्कूली छात्र-छात्राएं, आम जनमानस सहित अन्य उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news