Jaunpur : ​चौकियां धाम मंदिर में धूमधाम से मनी रंगभरी एकादशी


चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकिया धाम में रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को मंदिर परिसर में धूमधाम से लोगों ने फूलों व ग़ुलाल की होली खेली। प्रातःकाल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी को अबीर गुलाल लगाकर भव्य श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात माँ शीतला की भव्य आरती मंदिर महंत विवेकानन्द पंडा ने किया। कढ़ाही, मुण्डन संस्कार के साथ नवदम्पत्ति जोड़ों ने माता रानी का दर्शन पूजन किया। शुक्रवार का दिन होने के उपरान्त भक्तों की भारी कतार लगी रही। दर्शनार्थी बारी—बारी से दर्शन—पूजन करते नज़र आये। इस अवसर पर मंदिर के महंत विवेकानन्द पंडा, विकास पंडा, आशीष माली, विक्की पंडा, राजेश पंडा, लड्डू पंडा, निराले, सौरभ पंडा, सोनू पंडा, पंकज पंडा, मुक्तेश्वर पंडा, रंजीत पंडा, राजा बाबू पंडा सहित मंदिर परिवार ने प्रांगण में जमकर ग़ुलाल उड़ाये। साथ ही एक—दूसरे पर फूल, अबीर की वर्षा करके रंगभरी एकादशी मनायी। होली की खुमारी में सभी झूमते—नाचते नजर आये। कालभैरव मंदिर पर भी बाबा काल भैरव को अबीर—ग़ुलाल से सजाया गया। महंत विवेकानन्द पंडा ने बताया कि रंगभरी एकादशी के साथ ही होली का आगाज हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को मंदिर परिसर में होली खेली गई।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534