Jaunpur : ​पूविवि में मनायी गयी वीर बहादुर जी की जयन्ती

अजय विश्वकर्मा @ सिद्दीकपुर, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्व. वीर बहादुर सिंह की जयंती पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पूविवि परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और नमन किया। वहीं कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि स्व. सिंह का व्यक्तित्व सरलता, दूरदर्शिता और जनसेवा की भावना से ओत-प्रोत था। वे ऐसे जननायक थे जिन्होंने सदैव समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान को अपनी प्राथमिकता बनाया। उनका प्रशासनिक कौशल, निर्णय क्षमता तथा विकासोन्मुख दृष्टिकोण उन्हें एक प्रभावशाली एवं लोकप्रिय नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करता है।
इस अवसर पर प्रो. देवराज सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. अविनाश पार्थिडकर, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. गिरिधर मिश्र, अजीत प्रताप सिंह, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अनुराग मिश्र, डॉ. अंकित सिंह, डॉ. राशिकेश, डॉ. राहुल राय, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. शशिकांत यादव, सुशील प्रजापति, रमेश यादव, नंद किशोर सिंह, इंद्रेश कुमार, रजनीश सिंह, राज नारायण, श्याम त्रिपाठी सहित तमाम शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534