विरेन्द्र यादव @ सरायख्वाजा, जौनपुर। महिला आयोग की सदस्य गिता बिंद ने स्थानीय क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजाकला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ—सफाई को लेकर केंद्र प्रभारी को फटकार लगायी। साथ ही मरीजों के साथ अच्छा बर्ताव करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने ब्लड लैब, टीवी यूनिट, एक्सरे रूम, औषधि कक्ष और डिलीवरी रूम का जायजा लिया। साथ ही मरीजों से पूछताछ की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने गंदे चादर और साफ सफाई की कमी पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रभारी को वार्ड रूम, शौचालय और साफ सफाई पर ज्यादा ध्यान देने का निर्देश दिया। उपस्थित लोगों को दवा की उपलब्धता और पैथोलाजी जांच की जानकारी ली गयी। पेयजल के स्थान पर पानी रिसता हुआ मिला जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुये बेहतर साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news