Jaunpur : ​हड़ताल को लेकर श्रमिक संगठनों ने की संयुक्त बैठक

जौनपुर। आगामी 12 फरवरी को केन्द्र सरकार की मजदूर, किसान, जन विरोधी नीतियों के खिलाफ देश के किसान व श्रमिक संगठनों द्वारा आयोजित आम हडताल को सफल बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ कार्यालय पर श्रमिक संगठनों की संयुक्त बैठक की गयी। बैठक में देश के श्रमिक संगठनों, केन्द्र व राज्य कर्मचारियों के स्वतंत्र फेडरेशनों ने चार संहिता रद्द करने, बिजली संशोधन विधेयक 2025, बीज संशोधन विधेयक 2025 को वापस लेने, मनरेगा को बहाल करने, न्यूनतम वेतन रू0 26000 प्रतिमाह किये जाने, सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगाना सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित आम हड़ताल को सफल बनाने पर बैठक में विचार—विमर्श किया गया। केन्द्र व राज्य सरकार के कर्मचारियों, औद्योगिक मजदूरों, किसान, ग्रामीण मजदूर संगठनों से कार्यक्रम को सफल बनाने तथा 11 बजे दिन कलेक्ट्रट जौनपुर में उपस्थित होने का आह्वान किया गया। बैठक में अजय चौरसिया, लाल प्रताप राही, गौरव सिंह, राजू कुरैशी, श्रीपति सिंह, राजनाथ यादव, किरन सिंह, प्रवीन शुक्ल, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कामरेड जय प्रकाश सिंह एवं संचालन कामरेड कल्लू राम ने किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534