जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट परिसर में बनाये गये डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल सेंटर (डीसीसी) में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत हो रहे अभिलेख सत्यापन के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में विभिन्न जनपदों एवं अन्य प्रांतों से प्राप्त मतदाता सत्यापन से संबंधित पत्रों के क्रम में यह विशेष अभियान आयोजित किया गया है जिसके अंतर्गत जनपद के मूल निवासी जो अन्य जनपदों/प्रदेशों में निवास कर रहे हैं, उनके अभिलेखों के सत्यापन से संबंधित प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं शुद्ध सत्यापन सुनिश्चित किया जाना है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायत, शिक्षा विभाग सहित तहसील स्तर के समस्त संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यापन कार्य में लगाया गया है। अभियान के दौरान प्राप्त सभी प्रमाण पत्रों एवं अभिलेखों की गहन जांच-पड़ताल कर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि जो अभिलेख ऑनलाइन माध्यम से सत्यापित किया जा सकता हैं, उन्हें ऑनलाइन विधि से ही सत्यापित किया जाय।डा. चन्द्र ने निर्देश दिया कि सत्यापन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय तथा मा0 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं समय सीमा का पूर्णतः पालन किया जाय। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाये रखना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news