जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में महाशिवरात्रि पर समस्त विकास खंडों में गो-आश्रय स्थलों पर नंदी पूजन कार्यक्रम हुआ। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने जनपद के सोंधी, शाहगंज के ग्राम पंचायत सरायख्वाजा के अस्थाई गो आश्रय स्थल पहुंचकर श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ नंदी पूजन कार्यक्रम में सहभागिता किया। जिलाधिकारी ने गोवंश का विधिवत पूजन-अर्चन तथा माल्यार्पण एवं तिलक किया। उन्होंने गोवंशों को अपने हाथों से गुड़, केला तथा हरा चारा खिलाया और गोसेवा को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा बताते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव के वाहन नंदी की पूजा का विशेष महत्व है। गौसेवा और गोसंरक्षण हमारी सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग है तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें सहभागिता करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने गो संरक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने समस्त गो आश्रय स्थलों में गोवंश के लिए स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त चारा, चिकित्सा सुविधाओं एवं साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही गो संरक्षण केंद्र के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश की देखभाल करने वाले गो सेवक को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी सहित गो संरक्षण केंद्र के कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news