अजय पाण्डेय @ जौनपुर। निर्धारित मानदेय न मिलने से क्षुब्ध बीएलओ कर्मियों ने गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। साथ ही बीएलओ कार्य से मुक्त करने की भी मांग किया। इसके पहले दोपहर में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुँचे ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक एवं आंगनवाड़ी संगठन ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयोग के निर्देश पर 2 अगस्त 2025 को बीएलओ कर्मियों को 500 रुपया से बढ़ाकर 1000 हजार रुपया प्रतिमाह देने की घोषणा की थी परन्तु उसका पालन नहीं किया गया। एसआईआर कार्य में मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। जबरन कार्य करवाया गया। इसके बावजूद मानदेय नहीं दिया गया। बीएलओ समूह ने कार्य से मुक्त करने की मांग करते हुये जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सचिन पाण्डेय, राकेश कुमार, आशीष कुमार, विपिन कुमार, तनवीर हसन, उर्मिला यादव, मनोरमा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, कुसुम देवी, आरती देवी, प्रियंका यादव, संतोष यादव, प्रदीप निषाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news