Jaunpur : ​डीसी मनरेगा नन्द लाल का डोभी ब्लाक पर हुआ जोरदार स्वागत

डोभी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के बीडीओ रहे नन्द लाल कुमार को जिले का डीसी मनरेगा बनाये जाने पर ब्लाक परिसर सहित क्षेत्र के तमाम गांवों में खुशी की लहर दौड़ गयी। सभी ने एक स्वर से कहा कि श्री कुमार का पूरा कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा है। उनके कार्यशैली से सभी लोग खुश रहे। उन्हें नये एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पूरा ब्लाक परिवार खुश है। इसी को लेकर अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री कुमार शनिवार को डोभी ब्लाक गये जहां सम्मान एवं स्वागत समारोह हुआ। इस मौके पर पूर्व प्रमुख अजय प्रकाश सिंह उर्फ केडी के अलावा वर्तमान ब्लाक प्रमुख विद्या देवी, प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह सहित अन्य ने श्री कुमार को बुकें भेंट किया। वहीं उपस्थित तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजसेवियों आदि ने माल्यार्पण करके श्री कुमार का जोरदार स्वागत किया।
साथ ही पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह, एडीओ एजी दयानन्द सिंह, एडीओ कोआपरेटिव अशोक सिंह, एडीओ आईएसबी धनंजय सिंह, एडीओ पंचायत प्रवीण सिंह, एडीओ एसटी शिवेन्द्र मोहन शुक्ला सहित तमाम वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये कहा कि श्री कुमार के कार्यकाल हमेशा याद रहेंगे। साथ ही सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।
इस अवसर पर लिपिक लालजी राम, राजपाल, राधेश्याम सिंह, सचिवगण अजीत कुमार, राजेश यादव, दीपक कुमार, रमेश गौतम, सुनीत कुमार, मनोज कुशवाहा, हरिलाल, पंकज गौतम, किशन कुमार, बृजेश गौतम, रितेश यादव, अमित सिंह, एपीओ गौरव पाल, लक्ष्मीकांत, विनीत, अजय श्रीवास्तव, रिंकू सिंह, अतुल सिंह, रमेश कुमार, करन कुमार, अरुण कुमार, अनिल यादव, दीनदयाल यादव, राजेश यादव, संदीप कुमार, विजय कुमार, अरविन्द, गंगाराम के अलावा राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय लोहराखोर के चिकित्साधिकारी डॉ शिशिर शुक्ला, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय दुधौड़ा पतरही के चिकित्साधिकारी डॉ प्रेम कुमार, राजकीय पशु चिकित्सालय खुज्जी डा. एसके आनन्द, प्रधानगण धीरेन्द्र सिंह, लक्ष्मण राजभर, बच्चा यादव, विजय बहादुर, संजय सिंह, विनय सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534