नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के उमरछा गांव में स्थित मृत्युंजय महादेव धाम में भगवान महादेव सहित अन्य विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व विद्वान ब्राह्मणों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम शुरू हुआ। आयोजित सुन्दर काण्ड पाठ प्रतियोगिता के अंतिम चरण के साथ ही मंदिर निर्माण की पूर्णता को ईश्वरीय कृपा बताया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस सदाकांत शुक्ल ने कहा कि भगवान महादेव को अपना कार्य जिससे कराना होता है, वे उसका चुनाव स्वतः कर लेते हैं। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुये कहा कि मात्र 6 महीने के भीतर भव्य मंदिर का निर्माण पूर्ण होना और प्रत्येक प्रदोष को सुन्दर काण्ड का अनवरत पाठ होना साक्षात महादेव की ही कृपा है।
इस दौरान यजमान उमेश उपाध्याय ने अंगवस्त्र भेंट करके उन्हें सम्मानित किया। प्राण प्रतिष्ठा पूजन प्रो. राम मिलन मिश्र एवं 5 सदस्यीय विद्वान ब्राह्मणों की टीम ने शुरू किया। मुख्य यजमान उमेश चन्द्र उपाध्याय एवं उनकी पत्नी शशि उपाध्याय ने वैदिक मंत्रों के बीच पूजन-अर्चन किया। इस दौरान स्थापित होने वाली भगवान मृत्युंजय महादेव सहित सभी मूर्तियों का जलाधिवास, अन्नाधिवास और फलाधिवास सम्पन्न कराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सस्वर सुन्दर काण्ड प्रतियोगिता के अंतिम चरण में श्वेता प्रियांशी मानस समिति और औरैला मड़ियाहूं की टीमों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्र—मुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल के सदस्य ललित शुक्ल, कैलाश नाथ शुक्ल और सतीश उपाध्याय ने परिणाम को बंद लिफाफे में सुरक्षित रखा है जिसकी घोषणा 9 फरवरी भंडारे के दिन की जाएगी।अंत में आभार जताते हुये भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि भगवान मृत्युञ्जय महादेव शिवलिंग, माता कात्यायनी, सूर्य नारायण, भगवान विष्णु, गणेश जी एवं दुरू दत्तात्रेय जी के मूर्ति स्थापना 8 फरवरी को होगा। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश सिंह, मिंटू पाठक, मुकेश सिंह, डॉ. अंजना सिंह, प्रभाकर शुक्ल, अरुण उपाध्याय, शेषनाथ शुक्ल, अमित श्रीवास्तव, कमलेश निषाद, कपिल मिश्रा, सदानंद, देवेश, अवधेश, विनोद शुक्ल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news