Jaunpur : ​आयुक्त/रोल प्रेक्षक राजलिंगम ने की समीक्षा बैठक

जौनपुर। आयुक्त वाराणसी मंडल/रोल प्रेक्षक एस. राजलिंगम की अध्यक्षता तथा जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर आयुक्त/रोल प्रेक्षक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में ड्राफ्ट पब्लिकेशन हो चुका है। आलेख्य मतदाता सूची में जो भी त्रुटियां हैं, उन पर दावे और आपत्तियां ली जा रही, जिनकी मैपिंग अभी नहीं हो पाई है। सुनवाई के लिए नोटिस निर्गत की जा रही है तथा नियत तिथि पर सुनवाई हेतु बुलाया जा रहा है। जो लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज है, उसको सही किया जा रहा है जिससे त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि प्राप्त दावे और आपत्तियों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सत्यापन और नियमानुसार जांच के उपरांत ही अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने राजनैतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा किया।
राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों ने प्रेक्षक जी को अवगत कराया कि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा एसआईआर के दौरान पूरा सहयोग किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेक्षक जी को आश्वस्त कराया कि उनके दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जायेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सपा राकेश मौर्य, भाजपा से यादवेन्द्र प्रताप सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश सिंह, सीपीआईएम से के.एस. रघुवंशी, रघुनाथ यादव, गुलाब चंद यादव, लाल बहादुर पटेल, आरिफ हबीब, श्याम बहादुर यादव, विजय पटेल, पियूष गुप्ता, चन्द्रेज भारती, स्कंद पटेल, हीरा लाल विश्वकर्मा, रवि यादव, जितेन्द्र यादव, जय प्रकाश पटेल, रामरतन, सुभष चन्द्र गौतम, विरेन्द्र कुमार सहित मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, ईआरओ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534