Jaunpur : ​नेक पहल: समाजसेवी ने बच्चों को वितरित किया स्टेशनरी किट

राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बा क्षेत्र के बभनौटी मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय में उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला जब स्थानीय समाजसेवी विशाल मोदनवाल ने अपनी पुत्री की पहल पर विद्यालय के नौनिहालों के साथ मिलकर केक काटा और उन्हें स्टेशनरी किट वितरित किया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और प्रसन्नता स्पष्ट झलक रही थी।
इस मौके पर श्री मोदनवाल ने बताया कि विशेष अवसर को केवल पारिवारिक आयोजन तक सीमित रखने के बजाय उन्होंने इसे सामाजिक सरोकार से जोड़ने का निर्णय लिया। इसी क्रम में उन्होंने लगभग 50 जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी किट प्रदान किया जिसमें कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, कटर सहित अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री शामिल थी। साथ ही बच्चों को भोजन भी कराया गया।
विद्यालय के शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य न केवल बच्चों को शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराते हैं, बल्कि उनमें उत्साह और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। शिक्षकों ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए इस तरह की सहायता अत्यंत उपयोगी सिद्ध होती है। इस दौरान बच्चों ने केक काटकर खुशियां साझा करते हुये समाजसेवी का आभार व्यक्त किया। वहीं बच्चों ने कहा कि उन्हें स्टेशनरी सामग्री मिलने से पढ़ाई में सुविधा होगी। विद्यालय प्रबंधन ने भी समाजसेवी के इस कार्य को प्रेरणादायी बताते हुए अन्य लोगों से भी ऐसे अवसरों पर समाजहित में योगदान देने की अपील किया।
समारोह का समापन सामूहिक भोजन वितरण के साथ हुआ। उपस्थित अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने इस पुनीत पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि समाज के सक्षम लोग इसी प्रकार आगे आएं तो जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। इस अवसर पर सभासद अमित सोनकर, रविन्द्र पाण्डेय, प्रीति गुप्ता, गौसेवक शोभित शर्मा, आराधना पाण्डेय, अर्चना सिंह, शैलेश यादव, सुजल पाण्डेय, शिवम समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534