Jaunpur : जिलास्तरीय क्विज व विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक हुनर

मो. शोहराब @ जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सभागार में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने दीप प्रज्वलित करके किया।
इसके पहले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल एवं उप शिक्षा निदेशक डा. विनोद शर्मा ने जिलाधिकारी का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट करके किया। इसके बाद केजीबीवी करंजाकला की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में जनपद के प्रत्येक विकासखंड से चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
क्विज प्रतियोगिता में शीर्ष 5 तथा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में शीर्ष 5 विद्यार्थियों को विजेता घोषित किया गया। विजेताओं को जिलाधिकारी ने टैबलेट, बैग, विज्ञान पुस्तकें, प्रमाण पत्र एवं क्विज विजेताओं को रु० 2000 नकद पुरस्कार प्रदान किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि विज्ञान जिज्ञासा, नवाचार और भविष्य निर्माण का आधार है। उन्होंने विद्यालयों में निपुण भारत मिशन, स्वच्छता अभियान एवं शैक्षिक नवाचारों की सराहना करते हुए प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही मध्यान्ह भोजन में स्थानीय पौष्टिक सब्जियों को शामिल करने की अपील किया।
उप शिक्षा निदेशक डॉ. शर्मा ने विद्यार्थियों के मॉडलों को सराहनीय बताते हुए निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. पटेल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण विशाल कुमार, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आलोक गुप्ता, एसआरजी टीम, डायट प्रवक्ता सहित विभिन्न विकास खंडों के शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नूपुर श्रीवास्तव ने किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534