धर्मेन्द्र कुमार @ रामनगर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का बुधवार से विधिवत शुभारंभ हो गया। परीक्षा के पहले दिन गोपालापुर स्थित शिवनारायण इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया जहां शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गये।
परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र चौकी प्रभारी महंगू यादव, सब इंस्पेक्टर मंजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर छीतेश्वर तिवारी, राजेंद्रधर पांडेय, कांस्टेबल राजा कुमार तथा पीआरडी जवान सुशील सिंह की तैनाती की गई थी। पुलिसकर्मी सुबह से ही मुस्तैद नजर आए और केंद्र के अंदर व बाहर लगातार निगरानी करते रहे।
परीक्षार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया गया। प्रवेश के दौरान आवश्यक जांच की गई तथा केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा अनुशासन एवं परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की कोई सूचना नहीं मिली।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि आगामी परीक्षा तिथियों में भी इसी प्रकार सख्त सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था बनाए रखी जाएगी, ताकि परीक्षाएं निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके।

Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news