Jaunpur : ​संकुल स्तरीय संघ में चार पदों के लिये परीक्षा सम्पन्न

राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकास खण्ड शाहगंज में संकुल स्तरीय संघ (CLF) स्तर पर चार पदों के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ। यह परीक्षा समर प्रेरणा सीएलएफ, सरायख्वाजा तथा शौर्य प्रेरणा सीएलएफ, ताखा पश्चिम में की गई। प्रत्येक सीएलएफ से एक लेखाकार और एक एमआईएस सहायक के पद हेतु चयन किया जाना है। इस प्रकार कुल चार पदों के लिए दो पालियों में परीक्षा सम्पन्न कराई गई।
प्रथम पाली में लेखाकार पद के लिए कुल 20 महिलाओं ने आवेदन किया था जिनमें से 16 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया जबकि 4 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहीं। द्वितीय पाली में एमआईएस सहायक पद हेतु 20 महिलाओं ने आवेदन किया था जिनमें से 15 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 5 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा का आयोजन खण्ड विकास अधिकारी शाहगंज पीयूष त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ। परीक्षा के नोडल अधिकारी के रूप में प्रमोद सिंह (सहायक विकास अधिकारी, ग्राम्य विकास) एवं संदीप द्विवेदी (ब्लॉक मिशन प्रबंधक) को नामित किया गया था जिनके प्रयास से परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराई गई।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534