Jaunpur : ​22 को जौनपुर की धरती पर होगा तमाम दिग्गजों का जमावड़ा

जौनपुर। बैस क्षत्रिय राष्ट्रीय एकता मंच की जनपद इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया गया है। यह आयोजन 22 मार्च दिन रविवार को दोपहर 1 बजे से नगर के टीडी इण्टर कालेज के मारकण्डेय सभागार में होगा।
इस आशय की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष डा. विनोद प्रसाद सिंह सावित्री नर्सिंग होम ने दी है। उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर जय सिंह राजा सिंगरामऊ करेंगे जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बृजभूषण शरण सिंह पूर्व सांसद गोण्डा आ रहे हैं।
इसी क्रम में समिति के उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि समारोह के विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सांसद धनन्जय सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, पूर्व विधायक डा. हरेन्द्र प्रसाद सिंह, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह, टीडी इण्टर कालेज के प्रबन्धक सत्य प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश सिंह, सिरकोनी ब्लाक प्रमुख वंशराज सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य वीरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह, प्रधानाचार्य डा. सत्य प्रकाश सिंह हैं।
वहीं आयोजन समित के अध्यक्ष डा. विनोद प्रसाद सिंह ने समस्त स्वजातीय बन्धुओं सहित तमाम शुभचिन्तकों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समारोह को सफल बनाने की अपील किया है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534