Jaunpur : ​पुराने जमीनी विवाद में महिला सहित 3 की पिटाई

बीके सिंह @ जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के दरीबा मोहल्ले में बुधवार को जमीनी विवाद में दबंगों ने महिला सहित 3 लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में तहरीर पुलिस को दे दी गयी है। घटना में मारपीट तथा एक मोबाइल के जलने का वीडियो वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मोहल्ले की निवासिनी किरनबाला गिरी पत्नी रविकांत गिरी ने आरोप लगाया कि पारिवारिक जमीन में जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा था। रविकांत ने जाकर विरोध किया तब सरिष्ठ पुत्र कांता, आत्मा पुत्र अंगनु, अमित पुत्र लेखु, दुर्गा प्रसाद पुत्र सरिष्ठ ने बांस के डंडे से मारना—पीटना शुरू कर दिया।
पति की पिटाई देख किरन अपने नाबालिग भतीजे के साथ मौके पर पहुंचकर बचाने लगी जिस पर उन लोगों ने दोनो को भी पीट दिया। आरोप है कि दुर्गा प्रसाद ने किरन के साथ छेड़खानी किया। आरोप है कि इसके बाद जिस मोबाइल से घटना का वीडियो बनाया जा रहा था। उसे कूचकर जला दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहीं थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534