Jaunpur : ​सात दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन 30 मार्च से

जौनपुर। सात दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन गोकुल घाट पुरानी बाजार में सुनिश्चित हुआ है जो 30 मार्च से आगामी 5 अप्रैल तक चलेगा। इसके पहले 29 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी जो हनुमान घाट से चलकर कोतवाली चौराहा, पुरानी बाजार, बेगमगंज चुंगी होते हुये गोकुल घाट पर बने कथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त होगी। सकल हिन्दू समाज जौनपुर द्वारा अयोजित इस अनष्ठान के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, चेयरमैन मनोरमा मौर्या एवं समाजसेवी/भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह हैं। आयोजन समिति ने नगर के समस्त कथा प्रेमियों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का रसपान करने की अपील किया है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534