Jaunpur : ​पुरानी रंजिश को को लेकर अधिवक्ता पर हमला, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के छबीलेपुर लखनपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक अधिवक्ता पर हमला करने और गाली-गलौज व धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पुलिस ने गांव के ही 6 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल कोर्ट के अधिवक्ता आनन्द कुमार ने लाइन बाजार थाने में तहरीर देकर अवगत कराया कि वह अपने छबीलेपुर में संचालित एलेक्जेंडर एजुकेशनल एकेडमी में फायर फाइटिंग मशीन लगवा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते विपक्षी राज, कौशल, सहाना अंजू, सैदुन देवी और साक्षी गोलबंद होकर गाली-गलौज करते हुये वहां पहुंच गये। आरोप है कि इन लोगों ने अधिवक्ता को गेट पर ही पटक दिया और जमकर मारा—पीटा। शोर सुनकर वहां काम कर रहे मजदूरों सहित अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर अधिवक्ता की जान बचायी। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी लाइन बाजार केके सिंह ने बताया कि इस मामले में नामजद तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534