चौकियां धाम, जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केंद्र मां शीतला चौकियां धाम में बुधवार को वासंतिक नवरात्रि के 7वें दिन मां दुर्गा के सातवें कालरात्रि स्वरूप में भक्तों ने माता रानी का दर्शन पूजन किया। नवरात्रि के सातवें दिन (महासप्तमी) के दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है जो दुष्टों का विनाश और भय का नाश करती हैं। इस दिन सुबह स्नानादि के बाद नीले या लाल वस्त्र पहनकर पूजा करें। माता को गुड़/गुड़ से बनी मिठाई रातरानी या लाल फूल अर्पित करें और 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै' मंत्र का जाप करना कल्याणकारी है। मां कालरात्रि का रंग काला है। वे गधे (गर्दभ) पर सवार हैं जिन्हें 'शुभंकारी' भी कहा जाता है। माता कालरात्रि की पूजा विशेष रूप से रात्रि के समय करना उत्तम माना जाता है। भोग प्रसाद में माता को गुड़, गुड़ से बनी मिठाई, माल पुआ या उड़द की दाल और चावल का भोग लगाया जाता है। वहीं नीले रंग के कपड़े पहनना भी शुभ है। माता को रात रानी, गुड़हल या कृष्ण कमल के फूल अर्पित किया जाता है। मां कालरात्रि की पूजा से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है। नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और शत्रु परास्त होते हैं।
देखा गया कि चौकियां धाम में प्रातःकाल 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का भव्य श्रृंगार करके मन्दिर के महंत विवेकानन्द पंडा ने आरती-पूजन किया। मन्दिर खुलने के पहले ब्रम्ह मुहूर्त से ही माता रानी के दर्शन के लिये भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन, पूजन, जयकारों एवं घण्टों की गूंज से सारा वातावरण मनमोहक एवं भक्तिमय हो गया। कतार में खड़े दर्शनार्थी बारी-बारी से दर्शन-पूजन करते नजर आये। वहीं पूर्वांचल के कोने-कोने से आये श्रद्धालुओं ने मुंडन संस्कार, कढ़ाही, पूजन आदि करके परिवार समेत मां के चरणों में मत्था टेकते हुये सुख, शान्ति, समृद्धि, धन, यश, वैभव की कामना किया। नवरात्रि का 7वें दिन व्रती महिलाओं ने अपने घर में विधि—विधान से दुर्गा सप्तशती पाठ करके आरती पूजन किया। दूर-दराज से धाम में आने वाले भक्तों का तांता देर शाम तक लगा रहा। दर्शन-पूजन करने के पश्चात दर्शन पवित्र कुण्ड के बगल में स्थित काल भैरवनाथ एवं मां काली मंदिर में भी दर्शन-पूजन किये। महासप्तमी के दिन होने के कारण भक्तों की लम्बी कतार देर शाम तक लगी रही। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर परिसर में चौकियां चौकी इंचार्ज राम प्रकाश यादव अपने सहयोगी पुलिसकर्मी एवं पीएसी बल के साथ मौजूद रहे।
Tags
#recent
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news