Jaunpur : ​लम्बे समय से लम्बित मानदेय न मिलने से क्षुब्ध रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को करीब एक वर्ष से लंबित मानदेय के भुगतान न मिलने से क्षुब्ध रोजगार सेवकों ने बीडीओ शुभम बरनवाल को ज्ञापन सौंपा। एपीओ चंद्रभूषण सिंह की मौजूदगी में रोजगार सेवक संघ के जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार एवं ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में एकत्रित दर्जनों रोजगार सेवकों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपते हुये अपनी पीड़ा से अवगत कराया। रोजगार सेवकों ने बताया कि धीरे-धीरे करीब एक वर्ष से मानदेय न मिलने से लोग भुखमरी की कगार पर पहुँच गए हैं। होली जैसे महापर्व पर भी सरकार द्वारा भुगतान न किया जाना रोजगार सेवकों के साथ अन्याय है। उनके पास मानदेय के अलावा कोई सहारा न होने से लोग खासे परेशान है। बीडीओ ने संघ को भरोसा दिलाया कि रोजगार सेवकों की पीड़ा शासन स्तर तक पहुचाने का प्रयास होगा। इस अवसर पर जेई पुष्पेन्द्र यादव, रणविजय सिंह, शिवशंकर मौर्या, वीरेन्द्र गौतम, अनूप यादव, रविन्द्र यादव, महेंद्र यादव, जयशंकर, उर्मिला यादव, आरती, मीना, कुसुम, शिल्पी सिंह सहित तमाम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534