Jaunpur : ​प्रेम विवाह के बाद दहशत में है कपल

विनोद कुमार @ चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा प्रेमी युगल इन दिनों चर्चा में है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें युवती अपनी और अपने पति की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग करती नजर आ रही है। करीब 20 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में युवती खुद रिकॉर्डिंग करती दिख रही है जबकि युवक पीछे बैठा हुआ है। वीडियो में युवती ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से उदय सिंह नामक युवक से शादी की है और इस रिश्ते में किसी प्रकार का दबाव या जबरदस्ती नहीं है। युवती ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उन्हें अपने परिजनों से खतरा महसूस हो रहा है जिसके चलते वे घर नहीं लौट पा रहे हैं। उसने आशंका जताई कि उनके साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी की जा सकती है या उन पर दबाव बनाकर झूठा बयान दिलवाया जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि अखबार नहीं करता है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534