Jaunpur : ​मनेछा गांव में जागरूकता चौपाल का हुआ आयोजन

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मनेछा ग्रामसभा के अन्तर्गत विभिन्न पुरवों मड़ैया, शेखपुर मंसूर अली और चकशाह गयास में पुलिस प्रशासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति टीम ने गाँव में चौपाल लगाकर फेज-5 के द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत महिलाओं से संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के उपाय बताये गये। साथ ही उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई जिनमें पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवाएं 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 प्रमुख रहे।
इसके अतिरिक्त टीम द्वारा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में समझाया गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक रविंद्र नाथ तिवारी, महिला आरक्षी सुमन सिंह, सुषमा एवं प्रमिला सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534