Jaunpur : ​प्रशासनिक अनुमति के बिना अम्बेडकर प्रतिमा स्थापित

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जहरूद्दीनपुर गांव में शनिवार रात बिना प्रशासनिक अनुमति के डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने हो गये। देर रात तक चली वार्ता के उपरांत ग्रामीणों की भावनाओं के आगे पुलिस प्रशासन को पीछे हटना पड़ा और प्रतिमा नहीं हटाई जा सकी।
जानकारी के अनुसार लखनऊ-बलिया राजमार्ग के किनारे स्थित तालाब के पास ग्राम समाज की जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति समुदाय के लोग एकत्र होकर शनिवार रात डाॅ. अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किये लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे।
मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस उपाधीक्षक शाहगंज अजीत सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत किये। हालांकि देर रात तक चली वार्ता के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल सका और अंततः पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी लेकिन मौके पर किसी पक्ष द्वारा आपत्ति नहीं की गई है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है जबकि प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाये हुये हैं।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534